मनासा विधानसभा से अनिरूद्ध (माधव) मारू को पुनः बीजेपी से टिकट मिला……इस बार श्री नाहटा और श्री मारू के बीच चुनावी टक्कर मे कौन बाजी मारेगा यह जनता मे चर्चा का विषय है.?
नीमच। मध्यप्रदेश विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 228 मनासा से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अनिरूद्ध (माधव) मारू को पुनः टिकट देकर चुनावी मेदान मे उतारा है।
कांग्रेस से पहले ही पुर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा का टिकट हो चुका है। इस बार श्री नाहटा और श्री मारू के बीच चुनावी टक्कर होगी।
————————————————–
B4 Times India -पुर्व प्रकाशित खबर…..
मनासा विधासभा चुनाव 2023- तीन बार के विधायक रहे नरेन्द्र नाहटा को मतदाता अपनी पहली पंसद बता रहे, 2018 मे बीजेपी प्रत्याशी माधव मारू 25 हजार 954 मतो से बड़ी जीत वाले सज्जन है
भोपाल। मध्यप्रदेश के नीमच जिला के मनासा विधानसभा क्षेत्र मे इस बार भाजपा एवं कांगेस के अलावा अन्य राजनैतिक दल भी चुनावी मैदान मे उतर सकते हैं। वर्तमान विधायक अनिरुद्ध मारू, भारतीय जनता पार्टी से है। यहां कांग्रेस-भाजपा की आम मतदाताओं में सीधी पकड़ है। कांग्रेस के पुर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा भी मनासा से तीन बार विधायक रहे है। इस बार क्षेत्र की जनता किस पार्टी को अपान अमुल्य वोट देगी यह अभी कहना ठिक नही होगा।
यहां कौन-कौन कब विधायक रहे, एक नजर में देखें
मध्य भारत राज्य के निर्वाचन क्षेत्र के रूप में:
- 1951: राम लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस [2]
मध्य प्रदेश राज्य के निर्वाचन क्षेत्र के रूप में:
- 1957: सुंदरलाल पटवा, भारतीय जनसंघ
- 1962: सुंदरलाल पटवा, भारतीय जनसंघ
- 1967: नंदराम दास (बालकवि बैरागी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1972: सूरजभाई तुगनावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1977: रामचंद्र बसर, जनता पार्टी
- 1980: नंद राम दास (बाल कवि बैरागी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
- 1985: नरेंद्र भंवरलाल नाहटा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।
- 1990: राधे श्याम लाधा, भारतीय जनता पार्टी
- 1993: नरेंद्र भंवरलाल नाहटा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 1998: नरेंद्र भंवरलाल नाहटा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2003: कैलाश चावला, भारतीय जनता पार्टी
- 2008: विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- 2013: कैलाश चावला, भारतीय जनता पार्टी
- 2018: अनिरुद्ध मारू, भारतीय जनता पार्टी
मनासा क्षेत्र के ग्रामीणो के बीच B4 Times India टीम पहूॅच रही है। मतदाताअें के मन को टटोल रही है।
विधानसभा चुनाव 2018 मे अनिरुद्ध मारू (भारतीय जनता पार्टी) : 87,004 मत, उमराव सिंह गर्जर (कांग्रेस) : 61,050 मत प्राप्त हुए थे।
मनासा विधानसभा के इतिहास में भाजपा प्रत्याशी माधव मारू की यह जीत यहां अब तक की सबसे बड़ी जीत रही थी और वे 25 हजार 054 मतों से विजयी रहे थे। मारू ने कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर को हराया था और जनता ने बाहरी प्रत्याशी को नकार दिया है। मनासा विधासभा चुनाव 2023- तीन बार के विधायक रहे नरेन्द्र नाहटा को मतदाता अपनी पहली पंसद बता रहे। क्या इस बार मनासा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बाहरी उम्मीदावर को वोट करेंगें.? आज का यह सबसे महत्वपुर्ण यक्ष प्रशन है।
