ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश कांग्रेस की पहली सुची मे 19 महिला व दुसरी मे 11 कुल 30 महिलाओं को विधायक का टिकट

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित करने के मामले में बाजी मार ली है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से 229 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 30 है। इस तरह लगभग 14 फीसदी महिलाओं को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
दरअसल, राज्य में कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की वकालत करते आए हैं। मगर कांग्रेस की जो सूची आई है, उसमें महिलाओं को उम्मीदवार बनाए जाने का प्रतिशत 14 है। कांग्रेस ने पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 19 थी।
कांग्रेस की दूसरी सूची 88 उम्मीदवारों की आई है, जिनमें तीन उम्मीदवारों में बदलाव किया गया है। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 11 है।
इस तरह राज्य की 229 विधानसभा सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या 30 है। कांग्रेस की दूसरी सूची में जिन 11 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं, उनमें चार बुंदेलखंड से हैं। यह हैं, बीना से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रहली से ज्योति पटेल, सागर से निधि जैन।
इसके अलावा बांधवगढ़ से सावित्री सिंह, गाडरवारा से सुनीता पटेल, कुरवाई से रानी अहिरवार, सारंगपुर से कला महेश मालवीय, नेपानगर से गेंदु बाई चैहान, धार से प्रभा गौतम और धोहनी से कमलेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

#khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.