ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकायुक्त का छापा-सतना में जमीन के लिए फिरौती मांग रहा पटवारी गिरफ्तार

भोपाल ।  मध्य प्रदेश के सतना में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी संतोष कुमार के घर में छापामार कार्रवाई करते करके उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आप के पटवारी ने एक किस से जमीन की फिरौती मांगी थी। कहा था कि यदि उसे रिश्वत नहीं दी गई तो वह किस की जमीन किसी और के नाम दर्ज कर देगा।
अजय कुमार साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिहा पोस्ट रामपुर बघेलान, जिला सतना ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा गोपाल सिंह धाकड़ के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की थी। किसान अजय कुमार साहू ने बताया कि पटवारी संतोष कुमार सतनामी ने उसके स्वामित्व वाली जमीन के लिए ₹15000 फिरौती मांगी है। धमकी दी है कि यदि फिरौती की रकम नहीं दी गई तो उसकी जमीन को कामता साहू के नाम दर्ज कर देगा। एसपी लोकायुक्त ने शिकायत के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए। ऑडियो एविडेंस में पाया गया कि पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा है।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा ने ट्रैप दल का गठन किया। शिकायत करने वाले किसान को केमिकल युक्त नोट दिए गए और प्लानिंग के तहत किस को रिश्वत देने के लिए भेजा गया। पटवारी संतोष कुमार सतनामी ने किस को HIG-671, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीके स्कूल के पीछे, रीवा में अपने निजी निवास पर बुलाया। यहां पर जैसे ही किसान ने रिश्वत की रकम देकर इशारा किया, मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया।
केमिकल टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
निर्धारित विधि के अनुसार गिरफ्तार पटवारी को इस शर्त पर जमानत दे दी गई कि वह जांच में सहयोग करेगा। बुलाए जाने पर उपस्थित होगा। जांच को प्रभावित नहीं करेगा। शिकायत करने वाले किसान से कोई संपर्क नहीं करेगा और न्यायालय द्वारा बुलाई जाने पर उपस्थित होगा। जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.