ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

व्यापम की अंकसूची को कूटरचित तरीके से तैयार कर फर्जी टीचर बनने की शिकायत में कार्यवाही राम नारायण तिवारी निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी में जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह द्वारा कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बडवारा के पत्र के आधार पर पर व्यापम की अंकसूची एवं सेवा अभिलेखों में संलग्न व्यापम की अंकसूची को कूटरचित तरीके से तैयार कर फर्जी टीचर बनने की शिकायत में कार्यवाही करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला कुटीटोला संकुल केन्द्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के प्राथमिक शिक्षक राम नारायण तिवारी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा द्वारा जिला कटनी के पत्र क्रमांक जनसुनवाई दिनांक 10 अक्टूबर द्वारा प्राथमिक शिक्षक राम नारायण तिवारी की फर्जी टीचर बनने की शिकायत के संबंध में जानकारी दी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में राम नारायण तिवारी प्राथमिक शिक्षक की फर्जी टीचर बननें की शिकायत के संबध मे मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के पत्र के माध्यम से मध्यप्रदेश संविदा शाला शिक्षक श्रेणी-3 पात्रता परीक्षा 2005 प्रमाण पत्र सह अंकसूची अनुक्रमांक 47305679 प्रमाण पत्र क्रमांक 0016196 का डिजिटल डाटा परीक्षण में अभ्यर्थी अनिल कुमार कुशवाह पंजीबद्ध पाये जाने की जानकारी प्रस्तुत किये जाने का लेख किया गया है।

राम नारायण तिवारी के उक्त कृत्य से विभाग की छबि घूमिल होनें तथा मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपारीत कदारण की श्रेणी में मानते हुए श्री तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.