ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मे कांग्रेस अपने पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी करने जा रही

भोपाल । भारत चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। इसी के साथ कांग्रेस अपने पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के कद्दाबर नेताओं समेत पूर्व म़ंत्री और अनेक दफा के जीते हुए विधायकों के नाम शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि नामों को लेकर बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और अधिकांश नामों पर पूर्ण सहमति बन चुकी है, ऐसे में सूची भी तैयार ही है, बस इसे जारी करने का इंतजार है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को ही जारी की जाएगी।
दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और आदिवासी नेता व विधायक ओमकार सिंह मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को हो चुकी है। इसमें करीब 100 नामों पर सहमति दर्ज की गई। इन नामों में जीती हुई सीटों के साथ ही कद्दावर नेताओं के सिंगल नाम वाली सीटें शामिल हैं।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बैठक उपरांत कहा था कि अभी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है और इसमें ज्यादातर प्रत्याषियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई है। संभव हुआ तो अगले सप्ताह तक सूची जारी करने का फैसला भी ले लिया जाएगा। इस पर सूत्रों का कहना है कि करीब 100 नामों पर मुहर लगा दी गई है और यह सूची पितृपक्ष के बाद 15 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.