ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच मे श्रीमती स्वागिता पूर्णेश श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट कर उसकी नाक की हड्डी तोडकर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी प्रदीप पिता भगवत नारायण जाटव, उम्र-44 वर्ष, निवासी-धनुका मोहल्ला, जिला नीमच को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी चंद्रकांत नाफडे द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 6 वर्ष पुरानी होकर दिनांक 01 जून 2017 की रात्रि के लगभग 8 बजे अचारी फंटा, धनिया गोदाम के पास, नीमच की हैं। फरियादी विश्वजीत भट्ट पत्रकार होकर ग्राम महागढ़, जिला नीमच का निवासी हैं। घटना दिनांक को फरियादी के पास उसके मित्र सुरेन्द्रसिंह का फोन आया था कि वह उसे अचारी फंटे से आकर ले जाये। फरियादी जब अचारी फंटे पर मोटरसायकल से सुरेन्द्रसिंह को लेने पहुंचा तो वहां उसे सुरेन्द्रसिंह के साथ प्रदीप जाटव व वसीम अली भी आते हुए दिखाई दिये। फरियादी जब सुरेन्द्रसिंह को मोटरसाईकल पर बिठाने लगा तब आरोपीगण प्रदीप व वसीम फरियादी के साथ विवाद करने लगें उसके बाद फिर प्रदीप ने फरियादी के हाथ पकड लिये और वसीम ने फरियादी के मुंह मुक्कों से मारपीट करी, जिस कारण फरियादी के नाक की हड्डी टूट गई थी। फरियादी घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना बघाना पर करी, जिस पर से अपराध क्रमांक 96/2017 की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। पुलिस बघाना द्वारा विवेचना उपरांत अभियोग पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान ही आरोपी वसीम अली के फरार हो जाने से आरोपी प्रदीप के संबंध में विचारण उपरांत यह निर्णय पारित किया गया।
अभियोजन द्वारा न्यायालय के समक्ष विचारण के दौरान फरियादी विश्वजीत एवं चश्मदीद साक्षी सुरेन्द्रसिंह सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराये गये। साक्षी सुरेन्द्रसिंह द्वारा घटना का समर्थन नहीं किया गया, इसके उपरांत भी फरियादी की साक्ष्य को विश्वसनीय मानकर उसके आधार पर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया जाकर आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर मा. न्यायालय द्वारा आरोपी उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।