ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजस्व विभाग के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में अब कुल मिलाकर 55 जिले हो गये

भोपाल। मध्यप्रदेश, मे अब 55 जिले हो गये है। राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में 55 जिले हो गए हैं। सतना जिले से मैहर को अलग कर नया जिला बना दिया गया है। जबकि, छिंदवाड़ा जिले से पांढुर्णा को अलग कर नया जिला घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल है। जनता को लुभाने के लिए सरकार आखिरी समय में प्रदेशवासियों को एक के बाद एक सौगातें दे रही है। आपको याद हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो अलग-अलग ज़िले बनाने की जो घोषणा की थी। चुनाव में आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश सरकार के इसी आदेश पर आज मुहर लग गई है। मध्य प्रदेश का मैहर और पांढुर्ना जिला बनाने को लेकर गुरुवार को मध्य प्रदेश राजस्व विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि, बुधवार देर रात हुई शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक में दोनों को जिले बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसपर आज विभागीय आदेश भी जारी हो गया है।

राजस्व विभाग के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में अब कुल मिलाकर 55 जिले हो चुके हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च को रीवा जिले से अलग कर मऊगंज को भी नया जिला बनाने की घोषणा की थी, जिसपर विभागीय आदेश जारी होने के बाद मऊगंज को मध्य प्रदेश का 53वां जिला घोषित कर दिया गया था। अब इन दो नए जिलों के बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में कुल 55 जिले हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.