भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। राजधानी भोपाल स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राज्यों द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसी के साथ चुनाव आयोग अपने अंतिम निर्णय में आ गया है। किसी भी समय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषणा की तारीख का कोई निर्धारित नियम नहीं है लेकिन परंपरा है कि वोटर लिस्ट के फाइनल पब्लिकेशन के बाद चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति बनाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है। इसके बाद निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया जाता है। 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ है। यदि इस परंपरा को आधार मानकर कैलकुलेट करेंगे तो दिनांक 11 अक्टूबर 2023 से पुर्व मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है और उसी के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), बहुजन समाज पार्टी,समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह और श्रीमती रुचिका चौहान, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,...
मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्...
मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ...
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त
नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव