आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ दुसरी सुजी जारी की
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 29 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आप 230 सीटों में से अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। दूसरी लिस्ट में आप ने पार्टी ने भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद, दमोह विधानसभा सीट से अभिनेत्री चाहत पांडे, बड़े मलहेरा से चंदा किन्नर, बिजावर से अमित भटनागर, छतरपुर से भागीरथ पटेल (जिला पंचायत सदस्य) को छतरपुर, सिवनी मालवा से सुनील गौर, इंदौर-चार से पीयूष जोशी, भांडेर से रमानी देवी जाटव, भिंड से राहुल कुशवाह, मेहगांव से सतेंद्र भदौरिया, महू (इंदौर) से सुनील चौधरी, गंधवानी से भेरूसिंह अनारे, शिवपुरी से अनूप दयाल, इंदौर-1 अनुराग यादव, बरगी से आनंद सिंह, पनागर से पंकज पाठक, पाटन से विजय मोहन पल्हा, सेंधवा से नन सिंह नवड़े, देवतलाब से दिलीप सिंह गुड्डू, मनगंवा से वरुण अंबेडकर, मऊंगज से उमेश त्रिपाठी, रैगांव से वरुण गुर्जर,मानपुर से उषा कौल, देवसर से रतिभान साकेत, सीधी से आनंद मंगल सिंह, नागदा-खाचरौद से सुबोध स्वामी और रीवा से दीपक सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।