ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

‘भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास होने को आरोप लगाया है

PM Modi lashed out at Congress in Bhopal, calling it a rusty iron. - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और उसे जंग लगा लोहा तक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की रीति नीति पर जमकर हमले बोले और कहा कि कांग्रेस के पास भविष्य की कोई सोच नहीं है, वह तो विकास से जुड़ी परियोजना की आलोचना में भी पीछे नहीं रहती।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ‘भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास होने को आरोप लगाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस जंग लगा लोहा है जो बारिश में रखा रखा खत्म हो जाता है, अब तो उसमें देश हित का समर्थ ही नहीं बचा है।

पहली बार के वोटरों से प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ बीजेपी का ही शासन काल देखा है। उन्होंने कांग्रेस का कुशासन, करोडों के करप्शन को नहीं देखा। मध्य प्रदेश वह राज्य है जहां कांग्रेस का कई वर्ष तक शासन रहा। जो संपन्न और समृद्ध प्रदेश था, मगर कांग्रेस ने उसे बीमारू बना दिया था। युवाओं ने वह खराब कानून व्यवस्था, खस्ता हाल सड़कें और अंधेरा नहीं देखा जो कांग्रेस के शासनकाल में था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी करार दिया और कहा कि देश में तेजी से बदलाव आ रहा है, आधुनिक सड़क बन रही है, वंदे भारत जैसी ट्रेन चल रही है, बुलेट ट्रेन की तैयारी है। मगर कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है और यही कारण है कि वह हर विकास कार्य की आलोचना करती है। नया संसद भवन बना, उसकी भी कांग्रेस ने आलोचना की, देश में कुछ भी नया हो, उपलब्धि हासिल हो, मगर कांग्रेस को पसंद नहीं आता। देश का हर नागरिक इससे खुश है, लेकिन कांग्रेस को खुशी नहीं है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस न तो खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है।

इससे पहले भोपाल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने खुली जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

#Khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.