ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ निकल रही, 230विधानसभा क्षेत्रों मे चुनावी आगाज, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मंदसौर पहुंचे

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मंदसौर पहुंचे, जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। रैली के पहले वे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। 

भोपाल। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। 11 हजार किलोमीटर की यह यात्रा 19 सितंबर से प्रदेश के अलग-अलग जगहों से शुरू की गई। यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 18 साल के शासनकाल में हुए जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक तरफ जहां सूबे की सत्ताधारी पार्टी भाजपा प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में ’जन आशीर्वाद यात्रा’ निकालकर जनता से आशीर्वाद मांगने में जुटी है तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार के 18 सालों की खामियां गिनाने के लिए आज 19 सितंबर 2023 से प्रदेशभर में जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को प्रदेशभर में ले जाने के लिए सात अलग अलग नेताओं को जिलों के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जन आक्रोश यात्रा को प्रदेश के अलग अलग जिलों से शुरु किया गय़ा है। इनमें पूर्व मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने बुंदेलखंड से यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम जाकर भोलेनाश के दर्शन पूजन और अभिषेक किया। इसके साथ ही हरदा से सुरेश पचौरी रथ पर सवार हुए। श्योपुर में जन आक्रोश रैली की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने की है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से पहले आज से कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के 18 वर्षों में किए कार्यों के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा शुरू की है। इस यात्रा को 7 अलग-अलग जिलों से एक साथ शुरु किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रथ पर सवार होकर जनता के बीचपहुंच रहे हैं और शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की नाकामियों के बारे में प्रदेश की जनता को बता रहे हैं। ये सातों यात्राएं प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी।

किस नेता को किन जिलों की कमान

1. डॉ. गोविंद सिंह- श्योपुर, मुरैना शहर, मुरैना ग्रामीण, भिंड शहर और ग्रामीण, ग्वालियर शहर और ग्रामीण, दतिया, शिवपुरी ग्रामीण, अशोक नगर शहर और ग्रामीण, गुना ग्रामीण के क्षेत्रों में यात्रा ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।

2. अरुण यादव- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन और भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. कमलेश्वर पटेल- सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सतना की कमान दी गई है।4. अजय सिंह- रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और रायसेन जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5. सुरेश पचौरी- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और होशंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

6. कांतिलाल भूरिया- बुराहनपुर, खरगौन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन और खंडवा में यात्रा का प्रभार सौंपा गया है।

7. जीतू पटवारी- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और देवास में यात्रा का नेतृत्व करने को कहा गया है।

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को जन आक्रोश रैली की शुरुआत की । पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मंदसौर पहुंचे और जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। रैली के पहले वे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। और सभा को भी संबोधित किया।

जीतु पटवारी ने कहा की भाजपा 18 साल से जनता के शोषण के बाद जन आशीर्वाद निकाल रही है, लेकिन इस बार जनता का आक्रोश है, इसलिए हम जनाक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। पटवारी ने मंच पर सीएम की तरह घोषणाओं वाली नकल भी की।https://x.com/jitupatwari/status/1704090294571172261?s=20

आपकों बता दे की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को जन आक्रोश रैली निकाली। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मंदसौर पहुंचे और जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। पटवारी रोड शो में शामिल हुए और गांधी चौराहा पर जनसभा को संबोधित किया। विधायक कुणाल चौधरी, विधायक महेश परमार, दिलीप गुर्जर सहित मंदसौर चुनाव प्रभारी अर्चना जायसवाल ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.