ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा,वीडी शर्मा ने कहा सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ

भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश मे विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने खासतौर से उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा इस लिस्ट में की है, जिन्हें पार्टी अपने लिए कमजोर सीट मान कर चल रही है। पार्टी ने यह नया प्रयोग इस कारण किया है, ताकि कमजोर सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार करने का ज्यादा मौका मिल सके। भाजपा ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
बता दें कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में 16 अगस्त (बुधवार) को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कमजोर सीटों पर विस्तार से चर्चा करने के बाद इन नामों को फाइनल किया गया है।

बीजेपी द्वारा  मध्यप्रदेश विधानसभा उम्मादवारों की जारी पहली सूची
सबलगढ़ – श्रीमती सरला विजेंद्र रावत, सुमावली – अदल सिंह कंसाना, गोहद (अजा) – लाल सिंह आर्य, पिछोर प्रीतम लोधी, चाचौड़ा – श्रीमती प्रियंका मीणा, चंदेरी – जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा – वीरेंद्र सिंह लंबरदार, महाराजपुर – कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर – श्रीमती ललिता यादव, पथरिया – लखन पटेल, गुन्नौर (आजा) – राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट – सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ (अजजा) – हीरा सिंह श्याम, बड़वारा (अजजा) – धीरेंद्र सिंह, बरगी नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व (अजा) श्रीमती अंचल सोनकर, शाहपुरा (अजजा) ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया (अजजा) – विजय आनंद मरावी, बैहर (अजजा) – भगत सिंह नेताम, लांजी – राजकुमार कर्राये, बरघाट (अजजा) – कमल मस्कोले, गोटेगांव (अजा) – महेंद्र नागेश, सौसर – नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा (अजजा) – प्रकाश उइके, मुलताई – चंद्रशेखर देशमुख, भैंसादेही (अजजा) – महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर – आलोक शर्मा, भोपाल मध्य – ध्रुव नारायण सिंह, सोनकच्छ (अजा) – राजेश सोनकर, महेश्वर (अजा) – राजकुमार मेव, कसरावद – आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अजजा) – नगर सिंह चौहान, झाबुआ (अजजा) – भानु भूरिया. पेटसावद (अजजा)- श्रीमती निर्मला भूरिया, कुक्षी (अजजा)- जयदीप पटेल, धरमपुरी (अजजा)- कालू सिंह ठाकुर, राऊ- मधु वर्मा, तराना (अजा)- ताराचंद गोयल, घाटिया (अजा)- सतीश मालवीय।

सभीप्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ  : वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बुधवार को जो बैठक हुई है। उसी बैठक में हुए निर्णय के आधार पर 39 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.