ब्रेकिंग
नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय कार्यालयों और बैठकों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिजनों की उपस्थिति पर अ... गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्त... टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए ... एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ... मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाह... भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने "ऑपरेशन सिंदूर" को बताया अद्वितीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष... नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति

मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य जहा सीएम राइज स्कूल स्थापित हुए : प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव

नई शिक्षा नीति ने पड़ने की उम्र की सीमा समाप्त कर दी : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री 2 अगस्त को पिपलिया मंडी में करेंगे 876 करोड़ की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन : वित्त मंत्री श्री देवड़ा

विकास पर्व के दौरान प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव, वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने 7 करोड़ 99 लाख से निर्मित महाविद्यालय दलौदा का लोकार्पण किया

मंदसौर । विकास पर्व के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव साथ ही वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने 7 करोड़ 99 लाख 14 हजार की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय दलोदा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नानालाल अटोलिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नरेश चंदवानी,  हेमंत धनोतिया, मुकेश काला,  राधेश्याम पाटीदार,  मदन लाल राठौड़, सरपंच सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी,  ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।

लोकार्पण अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव द्वारा कहा गया कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य जिसने सीएम राइज स्कूल स्थापित किए। आज भारत विश्व में सर्वाधिक तकनीकी मानव संसाधन रखने वाला देश है। भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य को भी निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्लास फ्री में चलाए। लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करें। कॉलेज के विद्यार्थियों को उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है।  इसको पहचाने तथा आगे बड़े। युवाओं की पाठशाला में खेल का मैदान होना चाहिए तथा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ने कहा की नई शिक्षा नीति ने उम्र की सीमा समाप्त कर दी है। अब किसी भी उम्र में कॉलेज में एडमिशन लिया जा सकता है। अब पढ़ाई करने के लिए कोई उम्र नहीं है। अपनी इच्छा अनुसार कभी भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। अंग्रेजों ने ज्ञान को कम करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा पर उम्र की सीमा लगा दी। लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत इस को समाप्त कर दिया। नई शिक्षा नीति में अब सब कुछ बदल दिया गया। नए पाठ्यक्रम में बहुत कुछ शामिल किया गया है। अब नए पाठ्यक्रम में रामायण, महाभारत और भारतीय संग्राम की कहानियां बताई जाएगी। डिग्री कागज का टुकड़ा न हो। इस आधार पर शिक्षा नीति बनाई गई है। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि कॉलेज में नए नए कोर्स खोलें। उन्होंने इस अवसर पर कॉलेज में ई लाइब्रेरी देने की घोषणा की। अब एनसीसी, एनएसएस पाठ्यक्रम का हिस्सा होगे।

वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि, मुख्यमंत्री 2 अगस्त को पिपलिया मंडी में करेंगे 876 करोड़ की मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। सरकार ने इस क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास के काम किए। प्रजातंत्र में जनता मालिक होती है। जनता जिसको कुर्सी पर बिठाती है, वह जनता का सेवक होता है।

मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा कहा गया कि, दलोदा के आसपास मुख्य मार्ग पर 500 करोड रुपए के विकास के काम किए गए हैं। आज दलोदा में कॉलेज का लोकार्पण हुआ है। इससे अनेक गावों के बच्चों को लाभ मिलेगा। एक समय था जब बच्चे कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए मंदसौर जाया करते थे। अब क्षेत्र के बच्चों को इतना दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह कॉलेज सेंटर में स्थापित हुआ है। दलोदा तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री की व्यवस्था भी हो। इसके साथ ही 1 दिन एसडीम कार्यालय भी लगे। कार्यक्रम के अंत में हॉकी के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     शासकीय कार्यालयों और बैठकों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पति या परिजनों की उपस्थिति पर अब पूरी तरह रोक     |     गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्तों पर जारी की गई अनुमति     |     टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए हैं। सब्जी, तेल, मसाले, आटा और चावल सहित सभी खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही,भाजपा की सरकार आम जनता की विरोधी है।     |     एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार     |     भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” को बताया अद्वितीय     |     लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया     |     नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति     |