ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्य... विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया... राहुल गांधी की 'चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता' वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कह... पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी य... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन गांधी सागर अभयारण्य में 'पावक' और 'प्रभास' 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण... हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा

जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दुनिया भर में भारत की छवि बदली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दुनिया भर में भारत की छवि बदली है जबकि इससे पूर्व भारत की छवि भ्रष्ट, कमजोर अर्थव्यवस्था, लगातार आतंकवादी हमलों और अस्थिर सरकार की कमी वाले देश के रूप में थी। नड्डा ने मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान के महानिदेशक सुजान चिनॉय की पुस्तक ‘‘मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स” के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।

पहले भारत की छवि क्या थी, समझना जरूरी
उन्होंने केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय के प्रधानमंत्रियों ने वोट बैंक की राजनीति के कारण कभी भी इजराइल का दौरा नहीं किया लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने इजरायल के साथ फलस्तीन का दौरा कर यह साबित कर दिया कि भारत दो अलग-अलग देशों को सर्वोत्तम संभव तरीके से संभालने में सक्षम है। नड्डा ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने से पहले भारत की छवि क्या थी। उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था गिर रही थी, भारत की छवि एक भ्रष्ट राज्य की थी, बार-बार आतंकवादी हमले होते थे और एक स्थिर सरकार की कमी थी।

पीएम के रुप में 60 देशों का दौरा 
बेहद दुखद बात यह थी कि प्रधानमंत्री के अधिकार का क्षरण हुआ।” भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके विपरीत मोदी के नेतृत्व में भारत आज अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख लेने में संकोच नहीं करता। उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय से भारत कड़ा रुख अख्तियार करने से कतराता रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज अंतरराष्ट्रीय मुद्दों व जटिल मुद्दों पर एक स्पष्ट रुख ले सकता है।” उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने लगभग 60 देशों का दौरा किया और उन्होंने 100 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं।

दुनिया भर में भारत की छवि बदली
उन्होंने कहा कि मोदी ने व्यावहारिक रूप से सभी पड़ोसी देशों का दौरा किया और संबंधों को मजबूत किया। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण भारत ने इजरायल का दौरा करने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा कि घरेलू वोट बैंक की राजनीति के कारण भारत इजरायल के साथ संबंध विकसित नहीं कर सका। उन्होंने कहा,‘‘वह (मोदी) इजरायल और फलस्तीन की यात्रा करते हैं। इन दोनों देशों की अलग-अलग यात्राओं से पता चलता है कि भारत दो अलग-अलग देशों को सर्वोत्तम संभव तरीके से संभालने में सक्षम है।” नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के कदमों ने दुनिया भर में भारत की छवि बदली है और यह किताब इस बात पर बहस छेड़ने वाली है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्यप्रदेश हर परिस्थिति में केन्द्र के साथ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |     राहुल गांधी की ‘चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता’ वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों का उद्देश्य चुनाव आयोग को बदनाम करना है, जो पूरी तरह से बेतुका है     |     पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 16 अधिकारियों को मिला सम्मान     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन     |     गांधी सागर अभयारण्य में ‘पावक’ और ‘प्रभास’ 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया     |     हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल     |     थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा     |