ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने रात्रि चौपाल में बिछात पर बैठकर सुनीं कुरवान के ग्रामीणों की समस्याएं

  1. मंदसौर 28 अप्रैल 26/ मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले के सुदूर ग्राम कुरावन में आंगनवाड़ी भवन परिसर में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्रामीणों के बीच बिछात पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने चौपाल के दौरान एक-एक ग्रामीण से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य गांव स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्राम में सकारात्मक वातावरण और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्थानीय समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है।

चौपाल में ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने, नवीन पंचायत भवन निर्माण, सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण, बिजली व्यवस्था सुधार, राजस्व ग्राम घोषित करने, बैंक सुविधा उपलब्ध कराने, स्व-सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ने तथा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी विभिन्न मांगें रखी गईं। कलेक्टर ने सभी समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की और टेक होम राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित करने, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें एनआरसी में भर्ती कर उपचार कराने तथा आगामी 7 दिनों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में आसपास के ग्रामों के आम नागरिक, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं-पुरुष उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.