मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर स्थित यज्ञशाला में विधिवत पूर्ण आहूति देकर आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होने कहा कि श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण, मंदसौर की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ लोक का विधिवत लोकार्पण किया। यह लोक प्रथम चरण में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री सर्वप्रथम भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें मंदिर की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पालकी में रजत प्रतिमा के रूप में विराजित भगवान पशुपतिनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने स्वयं ई-कार्ट में बैठकर पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण किया और इसकी भव्यता का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण किया गया, जिसके मध्य में स्थापित रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का दिव्य आभास कराता है। एमपी थियेटर परिसर स्थित यज्ञशाला में मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की। पशुपतिनाथ लोक मंदसौर की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जिसे एक नई और भव्य सौगात प्राप्त हुई है। शिवना नदी की बहती जलधारा के समीप स्थित यह लोक पहले से कहीं अधिक आकर्षक एवं मनमोहक हो गया है। चार प्रवेश द्वारों के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। पशुपतिनाथ लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया गया है, जहां सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। भीड़ की स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है। आपात परिस्थितियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा कक्ष भी बनाया गया है। मंदिर परिसर में शिव लीलाओं पर आधारित आकर्षक म्यूरल वॉल एवं पशुपतिनाथ महादेव प्रतिमा के इतिहास पर आधारित पेंटिंग्स श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती हैं। इसके अतिरिक्त सत्संग भवन, उद्यान, शिव स्तंभ, म्यूरल वॉल, सेल्फी प्वाइंट तथा सुव्यवस्थित पाथवे का निर्माण किया गया है, जिससे पूरा परिसर तीर्थनगरी के स्वरूप में विकसित हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में एडिशनल कमिश्नर, पर्यटन सचिव दिलीप कुमार यादव, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा सहित अधिकारीगण मौजूद थे।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज
मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव
दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त