ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

पुलिस महानिदेशक श्री मकवाणा ने वर्ष मिलन समारोह 2026 में पत्रकारों से कीआत्‍मीय भेंट

भोपाल। पुलिस महानिदेशकश कैलाश मकवाणाके मार्गदर्शन में “नव वर्ष मिलन समारोह – 2026” आज पुलिस ऑफिसर्समेस, भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार, वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारीउपस्थित रहे।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने समारोह में उपस्थित पत्रकारों एवं अधिकारियों से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सभी पत्रकारों से वन-टू-वन संवाद किया, जिसमें मीडिया और पुलिस के बीच समन्वय, सूचना संप्रेषण की भूमिका तथा जनहित से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। संवाद के दौरान आपसी विश्वास, पारदर्शिता एवं सकारात्मक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

नव वर्ष मिलन समारोह का उद्देश्य पुलिस एवं मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत करना, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.