ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

पुलिस थाना भानपुरा जिला मंदसौर द्वारा चित्तोडगढ़  (राज.)  पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार  

मंदसौर। मध्य्रपदेश, जिला मंदसौर मे पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनन्द के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एवं एसडीओपी गरोठ दिनेश प्रजापति के निर्देशन में  थाना प्रभारी भानपुरा निरी. रमेशचन्द्र दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर फरार आरोपी गोपाल पिता मांगीलाल बंजारा उम्र-31 साल गांव आंवलीचक थाना जावद जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक-21.05.2025 को जिला जेल चित्तोडगढ से जिला जेल बैतुल (म.प्र.) में ट्रांसफर के दौरान आरोपी गोपाल पिता मांगीलाल बंजारा उम्र-31 साल गांव आंवलीचक थाना जावद जिला नीमच का जिला अस्पताल बैतुल में आरोपी का मेडीकल परीक्षण एवं ECG  कराते समय चित्तोड़गढ़ राजस्थान पुलिस के प्र.आर.मुस्ताक मोहम्मद व आर.रामलाल, आर.राजेश, आर.पृथ्वीराज को चकमा देकर भीड का फायदा उठाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जिसके विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली जिला बैतुल में अपराध क्रमांक-575/2025 धारा-262 बी.एन.एस.के तहत अपराध पंजीबद्द कराया गया है। मुखबीर सूचना के आधार पर उक्त फरार आरोपी का दुधाखेडी माताजी मन्दिर क्षैत्र मे होना पाये जाने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा । फरार आरोपी गोपाल को गिरफ्तार किया गया । जिसकी सूचना कोतवाली जिला बैतुल को दी जाकर सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तारशुदा आरोपी – गोपाल पिता मांगीलाल बंजारा उम्र-31 साल गांव आंवलीचक थाना जावद जिला नीमच

अपराधिक रिकोर्ड-

 थाना सारणी जिला बैतुल 1. अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 8 /15 एनडीपीएस एक्ट

2.अपराध क्रमांक 112/2025 धारा 8 /15 एनडीपीएस एक्ट

3.अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 8 /15 एनडीपीएस एक्ट

4.अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 8 /15 एनडीपीएस एक्ट

थाना  नारायणगढ़ जिला मन्दसौर – 1. अपराध क्रमांक 131/2023 धारा 8 /15 एनडीपीएस एक्ट

थाना कोतवाली जिला बैतुल – 1. अपराध क्रमांक 575/2025 धारा 262 बीएनएस

सराहनीय भूमिकाः- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक आर.सी. दांगी ,सउनि. सुनिलसिंह तोमर,प्र.आर.26 कैलाश जोशी,आर 764 दिनेश कुमार  का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.