ब्रेकिंग
गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्त... टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए ... एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ... मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाह... भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने "ऑपरेशन सिंदूर" को बताया अद्वितीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष... नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ... मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्रोत हैं।

Mahatma Gandhi worked for non-violence, freedom and humanity: Mohan Yadav - Bhopal News in Hindiभोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष कर भारत को आजादी दिलाई। उन्होंने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया।
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों जापान के प्रवास पर हैं, उन्होंने कोबे शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा। भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी के बारे में ठीक ही कहा था कि “भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।”
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श हैं और प्रेरणा स्रोत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उनको स्मरण करता हूं।”
मुख्यमंत्री यादव ने जापान प्रवास की चर्चा करते हुए कहा कि मैं मध्य प्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हूं। मध्य प्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का दायित्व बनता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग रिसर्च को महत्व देते हैं। यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यह यात्रा जापान और मध्य प्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री यादव इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं और उन्हें इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। राज्य में फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। News@Copy Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी राणा प्रताप सागर बाँध में छोड़ने की अनुमति जारी निर्धारित शर्तों पर जारी की गई अनुमति     |     टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा दूध के दो रुपए प्रति लीटर की दर से दाम बढ़ाए गए हैं। सब्जी, तेल, मसाले, आटा और चावल सहित सभी खाद्य सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही,भाजपा की सरकार आम जनता की विरोधी है।     |     एएसआई फरियादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिंड जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     मन्दसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा जमीन संबंधी मामलो मे भु माफियाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, 03 आरोपियो को गिरफ्तार     |     भारतीय सेना का शौर्य गर्व का आधार, मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” को बताया अद्वितीय     |     लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया     |     नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति     |     कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण     |