ब्रेकिंग
थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्र... मंदसौर मे फ्रुट पाईजनिंग, फतेगढ़ 500 व्यक्ति बीमार, स्वास्थ्य विगाग एवं प्रशासन तैनात मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं, ग्राम पंचायत सचिवों ... विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का सर्वोपरि विधान है, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंदसौर नगर कालाखेत प... बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गुजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया ... मंदसौर के जागरूक एसपी आनंद ने थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायती 55 मामलों को सुना जिसमे 47 का न... मध्य प्रदेश में लगभग 18,000 स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। मनमानी पर लगेगी रोक,निगर... मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत

उज्जैन, थाना नीलगंगा पुलिस ने 45 लाख रुपए की नगदी बरामद, 55 लाख के आभूषण महिला ब्लैकमेलर और अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image

भोपाल। मध्यप्रदेश, उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने ब्लैकमेल कर 70 वर्षीय ज्योतिषाचार्य से 45 लाख की नगदी और 55 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण हड़प लिए थे. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख के आभूषण बरामद कर लिए हैं। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अलग धाम में रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से रिपोर्ट लिखी गई थी कि उसके पिता को घर में काम करने वाली नौकरानी 2 साल से ब्लैकमेल कर रही है. उक्त महिला ने ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उसके पिता से तीन चार करोड़ रुपये की राशि हड़प कर ली है। इस मामले पुलिस ने जांच के बाद महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख के जेवर बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति बीमार हो गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पिंकी गुप्ता, रजनी पाटीदार और सज्जन भाई बैरागी को गिरफ्तार किया है आरोपी महिलाओं के पास से नगदी और सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस का मुताबिक उक्त महिलाएं नौकरानी के रूप में काम करती है और बाद में मकान मालिक को ब्लैकमेल करने लग जाती है. इस प्रकरण में अभी राहुल मालवीय नामक आरोपी की पुलिस को तलाश है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने राहुल मालवीय के साथ मिलकर फरियादी के पिता को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। आरोपियों ने आपत्तिजनक अवस्था में वृद्धि के फोटो और वीडियो बना लिए, इसके बाद झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। वृद्ध ने अपनी बहुमूल्य संपत्ति बेचकर महिलाओं को रकम दी।

पुलिस ने पूरे मामले में अपराध क्र. 558/24धारा 308(6), 308(7) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि पिंकी गुप्ता जो कि उनके घर केवल सात हजार रुपये मासिक वेतन पर झाडू़ पोछा का कार्य करती थी। उसकी बहन रजनी पाटीदार भी लोगों के घर बर्तन मांजने के कार्य करती थी। पुलिस को महिला के वृंदावनधाम कालोनी में दो मकान होने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी गुप्ता, उसकी बहन रजनी पाटीदार व उसकी मां सजन बाई बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। वहां उनका पुलिस रिमाण्ड लेकर आगे की विवेचना की जाएगी। प्रकरण में अन्य आरोपी राहुल मालवीय की अभी तलाश की जा रही है।

आरोपी पिंकी गुप्ता के पास से 40 लाख 24 हजार रुपये नकदी, 5 सोने के हार, 2 नग मांग टीका सोने के, 3 सोने की चेन, 2 सोने के हाथ के ब्रेसलेट, सोने का मंगलसूत्र 2, कॉन के टॉप्स सोने के 10 नग, 3 नग सोने के पैंडल, सोने के कंगन 4 नग, 1 नग सोने की अंगूठी, 4 नग नाक की बाली, 1 नग सोने का नाक का लौंग बरामद हुआ है। आरोपी रजनी पाटीदार के पास से नकदी 19 हजार रुपये, 2 नग सोने के हार, 6 नग सोने के कान के टॉप्स, 1 नग सोने की अंगूठी, 1 सोने का पैंडल, 2 हाथ के कंगन सोने के बरामद हुए। आरोपी सजन बाई बैरागी नकदी 4 लाख 50 हजार रुपये, एक जोड़ 2 नग चांदी के पैर के ऑवले, एक जोड़ चांदी की 2 नग पाजेब, 6 नग चांदी की बिछुड़ी, 6 कमर के छल्ले, 2 नग सोने के कॉन के टॉप्स बरामद हुए।

उसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी गुप्ता, उसकी बहन रजनी पाटीदार व उसकी मां सजन बाई बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। वहां उनका पुलिस रिमाण्ड लेकर आगे की विवेचना की जाएगी। प्रकरण में अन्य आरोपी राहुल मालवीय की अभी तलाश की जा रही है।

Copy@News

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा     |     मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर मे फ्रुट पाईजनिंग, फतेगढ़ 500 व्यक्ति बीमार, स्वास्थ्य विगाग एवं प्रशासन तैनात     |     मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं, ग्राम पंचायत सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों के स्थानांतरण की नीति शीघ्र घोषित होगी। इसके अनुसार ही स्थानांतरण किए जाएंगे।     |     विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया     |     यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का सर्वोपरि विधान है, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंदसौर नगर कालाखेत प्रांगण में महासोमयज्ञ में दी आहुतियां     |     बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गुजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     मंदसौर के जागरूक एसपी आनंद ने थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायती 55 मामलों को सुना जिसमे 47 का निराकरण किया और 10 में कार्यवाही के निर्देशित     |     मध्य प्रदेश में लगभग 18,000 स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। मनमानी पर लगेगी रोक,निगरानी समितियों का गठन होगा     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत     |