ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

श्री पुशपतिनाथ मंदिर परिसर मंदसौर मे इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन मनोकामनाएं अभिषेक का आयोजन सावन के प्रथम सोमवार से शुभारंभ होगा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, विश्व विख्यात भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर परिसर मे 21 जुलाई 2024 को गुरूपुर्णिमा पर्व पर भगवान अष्ठमुखी पशुपतिनाथ महादेव का अभिषेक होगा। सावन मास 22 जुलाई सोमवार से प्रारंभ हो रहा। प्रबंधक राहूल रूनवान के अनुसार मंदिर प्रबंध समिति की आगामी बैठक होना है। श्री पुशपतिनाथ मंदिर परिसर मंदसौर मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन मनोकामनाएं अभिषेक का आयोजन सावन के प्रथम सोमवार से शुभारंभ होकर सावन के अंतिम सोमवार तक चलेगा।

Pashupatinath Temple Mandsaur: सुबह चार बजे खुले पशुपतिनाथ के पट, 33 घंटे होंगे भक्‍तों को दर्शन - Pashupatinath Temple Mandsaur Pashupatinath doors open at 4 am devotees will have darshan for 33 hours

इस बार 22 जुलाई दिन सोमवार से सावन मास का आरंभ हो रहा है और इस दिन सावन के पहले सोमवार का व्रत भी किया जाएगा। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय मास है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे साल शिव पूजा से जो पुण्य फल मिलता है, वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से प्राप्त होता है। आषाढ़ माह के समापन के साथ ही हिन्दू पंचांग का पांचवां माह सावन शुरू हो जाएगा. यह महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना भी कहा जाता है और इसका इंतजार सालभर किया जाता है. इस महीने में शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है. भक्त सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार खास संयोग बन रहा है- वो ये कि सावन मास की शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। ये इसलिए खास है क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है।
ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार को पूरे विधि विधान से शिवजी की पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. वहीं इस वर्ष पहले सावन सोमवार का व्रत 22 जुलाई 2024 को रखा जाएगा. आइए जानते हैं सभी सावन सोमवार की तिथि और पूजा विधि।

सावन सोमवार का महत्व
शिव पुराण के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से भाग्योदय होता है और भक्तों पर शिव कृपा भी बनी रहती है। साथ ही जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सावन सोमवार का व्रत किया जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से ग्रह-नक्षत्रों का शुभ फल प्राप्त होता और सभी दोष दूर होते हैं क्योंकि भगवान शिव सभी ग्रह-नक्षत्र और सृष्टि के स्वामी हैं, वह देवों के देव महादेव हैं। जो प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा अर्चना नहीं कर सकता, उसे सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अवश्य करनी चाहिए और व्रत रखना चाहिए। महादेव को आशुतोष भी कहा जाता है, आशुतोष का अर्थ है तुरंत खुश या प्रसन्न होने वाला। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि भगवान शिव सावन मास में धरती पर अपने ससुराल गए थे, जहां उनका भव्य स्वागत जलाभिषेक करके किया गया था। इसलिए इस मास भक्त भक्ति में लीन रहते हैं, जिससे शिव कृपा प्राप्त की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.