ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से अपहृत युवती बरामद, पुलिस ने आरोपी को कियागिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सोमवार को दिन दहाड़े अपहृत की गई युवती को पुलिस ने गुना के एक लॉज से बरामद कर लिया है, वहीं एक आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
दरअसल, ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक युवती को अपने साथ जबरदस्ती बैठाया और उसे अगवा कर ले गए। यह वारदात कई लोगों की मौजूदगी में हुई। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, परिणाम स्वरूप पुलिस आरोपी के करीब तक पहुंची।
एक आरोपी और युवती प्राची को पुलिस ने एक लाॅज से बरामद किया। एक आरोपी रोहित पुलिस की गिरफ्त में है तो दूसरे की तलाश जारी है।
बता दें कि दतिया के बरा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय प्राची बस से सोमवार की दोपहर अपने भाई के साथ ग्वालियर गई थी, वह अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थी। वह जैसे ही झांसी रोड थाना क्षेत्र में बस से उतरी तभी उसे मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया।
दोनों युवको में से एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। जबकि, दूसरा उतरा और उसने युवती को जबरिया पकड़कर अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और भाग गया। मौके पर कई लोग मौजूद थे। मगर कोई भी युवती को बचाने आगे नहीं आया।
पुलिस को इस अपहरण मामले में प्रेम प्रसंग की भी आशंका है, क्योंकि पिछले दिनों रोहत एक बार प्राची के घर में भी घुसा था।

#Khs Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.