ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी चुनाव सुचारू संचालन के लिये एक एयर एम्बुलेंस और दो हेलीकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात किए-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

Deploying air ambulance and helicopter for emergency services in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिये एक एयर एम्बुलेंस और दो हेलीकॉप्टर आकस्मिक सेवाओं के लिये तैनात किए गए है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एक एयर एम्बुलेंस मतदान दिवस से पहले 16 नवम्बर को सुबह 11 बजे से अपरान्ह चार बजे तक गोंदिया (महाराष्ट्र) में तथा इसके पश्चात गोंदिया से रवाना होकर 17 नवम्बर मतदान सम्पन्न होने तक जबलपुर में उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद यह एयर एम्बुलेंस गोंदिया के लिये रवाना हो जायेगी।
इसी प्रकार एक हेलीकॉप्टर 16 एवं 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होने तक बालाघाट में रखा जाएगा एवं एक अन्य हेलीकॉप्टर भोपाल में पूरे समय उपलब्ध रहेगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर का उपयोग आवश्यकता होने पर किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवाओं के लिये किया जाएगा।
विमानन संचालनालय ने कलेक्टर बालाघाट, जबलपुर, भोपाल एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर गोंदिया को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के लिये निर्देशित किया है।

#khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.