ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चोरी का आरोपी पकड़ाया, पुलिस ने दो वारदातो का खुलासा कर उसकी निशानदेही पर दो लाख का माल बरामद किया

भोपाल। चोरी के एक आरोपी को मौके पर मिले फिंगर प्रिंट के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने उस समय धर दबोचा जब वह आराम से एक दुकान पर चाय पी रहा था। पुलिस ने दो वारदातो का खुलासा कर उसकी निशानदेही पर दो लाख का माल बरामद किया है। पकड़ाया गया आरोपी अपने आस-पास के इलाके मे ही रात के अंधेरे में मौका पाकर चोरी की वारदातो को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ शहर के अनेक थानो में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया की पकड़ाये गये शातिर आरोपी के के खिलाफ थाना स्टेशनबजरिया, गौतम नगर, तलैया, अयोध्या नगर, गोविन्दपुरा, ऐशबाग सहित पिपलानी में 19 मामले दर्ज है।

क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने बताया कि थाना अयोध्या नगर इलाके में बीते दिनो हुई चोरी के एक मामले में जॉच के दौरान मिले फिंगर प्रिंट के आधार पर संदेही इलियास की तलाश की जा रही थी। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली संदेही इलियास खान मिनाल रेशीडेंसी की ओर सवारी ऑटो से जा रहा है। खबर मिलने पर टीम वहॉ पहुंची उसे एक चाय की दुकान पर सदेंही इलियास खडा नजर आया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान इलियास पिता मुन्ने खान (51) निवासी स्टेशन बजरिया के रुप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने थाना अयोध्या नगर सहित थाना बजरिया में भी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि उसने उड़ाया गया माल अपने घर में छुपाकर रखा है। उसकी निशानदेही पर टीम ने अयोध्या नगर पुलिसकर्मियो के साथ आरोपी के घर से दोनो चोरियो का करीब दो लाख का माल जप्त कर लिया।

आगे की कार्यवाही के लिये आरोपी को फिलहाल अयोध्या नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.