ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से की चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भोपाल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की जानकारी लेने रविवार को ग्वालियर पहुंचे। महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय (एमएलबी) पहुंचकर स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियों के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदान दलों की रवानगी और मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने की व्यवस्था के संबंधी जानकारी प्राप्त की। श्री राजन ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। नए मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। निरीक्षण में डीआईजी चंबल सुश्री कृष्णावेणी देशावतु, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.