ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बिना बताए अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को निलंबित करें : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सभी नोडल अधिकारियों, सभी आरओ के साथ एक विशेष बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रशिक्षण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो बिना कारण बताएं अनुपस्थित रहते हैं। उनके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करें।

कोई भी कर्मचारी बिना कारण बताएं प्रशिक्षण में अनुपस्थित ना रहे। सभी रिटर्निंग ऑफिसर पिंक बूथ बनाने की कार्यवाही करें। मतदान के लिए लगे कर्मचारी व्यवस्थित तरीके से लगाए। कोई भी कर्मचारी रिपीट नहीं होना चाहिए। सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग करवाए। सभी को एक बार  ईवीएम का प्रशिक्षण भी प्रदान करें। बैंकों के कर्मचारियों को माइक्रो आब्जर्वर के रूप में नियुक्त करें तथा उनको प्रशिक्षण प्रदान करें। मतदान दलों को जारी किया जाने वाला पास डिजिटल तरीके से बनाएं। वीएसटी, एफएसटी टीम पर्याप्त मात्रा में वीडियोग्राफर रखें। यह दोनों टीम 24 घंटे लगातार कार्यवाही करनी चाहिए। वीडियोग्राफर के द्वारा किए जा रहे वीडियो को समय-समय पर चेक करे। ठीक तरीके से वीडियो बने इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाल सिंह चौहान, सभी आरओ, सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.