ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा एक आदेश जारी करके, गठित समिति की घोषणा कर दी

भोपाल। मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा एक आदेश जारी करके, गठित समिति की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएम हाउस में पत्रकारों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी।
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को समिति का चेयरमैन बनाया गया है। जनसंपर्क विभाग के सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। विदाई विदाई एवं कार्य विभाग के प्रमुख सचिव, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की तरफ से एक नामांकित प्रतिनिधि एवं मुख्यमंत्री के पसंदीदा वरिष्ठ पत्रकार इस समिति के सदस्य होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में लिखा है कि यह समिति पत्रकार सुरक्षा कानून के संबंध में देश में प्रचलित प्रावधानों का अध्ययन करके 2 माह की अवधि में अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। यानी मध्यप्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने का काम नई सरकार करेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.