ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अनाज मण्डी का व्यापार पूर्ववत व्यवस्था में… सभी जिलों में भी मंडी में अनाज खरीदी शुरू हो जायेगी।

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मण्डी टैक्स 1% करने एवं निराश्रित शुल्क को यथावत 0.20% रखने की घोषणा के साथ ही मण्डी गोदामों के लीज प्रकरणों को सन् 2005 के नियमों के अनुसार सुलझाने की सहमति देने के बाद पूरे मध्यप्रदेश में विगत 20 दिनों से चल रही अनाज व्यापारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। इन्दौर रेसीडेंसी में अनाज दलहन तिलहन महासंघ प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, इन्दौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मनोज काला एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय के सानिध्य में मुलाकात की। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा मण्डी टैक्स 1% करने एवं निराश्रित शुल्क को यथावत 0.20% रखने की घोषणा की। साथ ही मण्डी गोदामों के लीज प्रकरणों को सन् 2005 के नियमों के अनुसार सुलझाने पर सहमति प्रदान की। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल दास अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद आभार व्यक्त किया और सभी अनाज व्यापारियों को भी एकता का परिचय देने और 20 दिनों से चली आ रही हड़ताल में समर्थन करने वाले व्यापारियो अन्य संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। श्री अग्रवाल ने कहा की हड़ताल तत्काल समाप्त की जाकर दिनांक 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से संयोगितागंज अनाज मण्डी का व्यापार पूर्ववत व्यवस्था में प्रारंभ होगा। इसके साथ ही अन्य सभी जिलों में भी मंडी में अनाज खरीदी शुरू हो जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.