मनोहर सिंह चौहान बने मंदसौर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अनिल पटेल बालागुड़ा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
कुंतलखेड़ी में टीम जयेश राठौर ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत, जयेश राठौर ने कहाकृयुवा मोर्चा संगठन को मिलेगी नई दिशा
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ने मंदसौर जिला युवा मोर्चा के संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए मनोहर सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं अनिल पटेल बालागुड़ा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे इंतजार के बाद हुई इन नियुक्तियों की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के ब्लॉक भानपुरा के कुंतलखेड़ ें निवासी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में टीम जयेश राठौर ने ग्राम कुंतलखेड़ी स्थित उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। टीम के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जयेश राठौर ने विश्वास जताया कि मनोहर सिंह चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवा मोर्चा संगठन को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयासों को गति मिलेगी।
मंदसौर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से कई युवा नेता दावेदारी कर रहे थे। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही अन्य दावेदारों की उम्मीदों पर विराम लग गया है। वहीं चौहान और पटेल की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान एवं जिला महामंत्री अनिल पटेल बालागुड़ा को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। अब सभी की नजरें युवा मोर्चा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और नई टीम के गठन पर टिकी हैं।
