ब्रेकिंग
नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे...

अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा

Madhya pardesh / भानपुरा। मंदसौर जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड पेन एवं 150 रुपये नगद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को शाम करीब 5.42 बजे लोटखेड़ी रोड स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना भानपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर अभय बम्बोरिया उम्र 30 वर्ष वर्ष, पिता सोहनलाल बम्बोरिया, निवासी छत्री रोड, भानपुरा को सट्टा लिखते हुए पकड़ा।
पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सट्टा अंक पर्ची, एक लीड पेन तथा 150 रुपये नगद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ (सट्टा) अधिनियम की धारा 4-क के तहत प्रकरण क्रमांक 319/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
भानपुरा थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.