बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बच रही है और जनता आने वाले समय में उसे सबक सिखाएगी।
भोपाल। 27 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को चल रहा है। सदन में श्नारी शक्ति वंदनश् विषय पर चर्चा के बीच हंगामा हुआ तो कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। नारी शक्ति वंदन’ विषय पर बुलाए गए इस सत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा होनी थी, लेकिन शुरुआत से ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच टकराव तेज हो गया।
परिसीमन के बाद महिला आरक्षण लागू करने के सरकारी संकल्प पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने मौजूदा परिसीमन के आधार पर आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा। इस पर चर्चा नहीं होने से नाराज होकर कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया और बाहर जमकर नारेबाजी की।
वर्कआउट पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा ष्आज महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा से बचने कांग्रेसी सदन से भाग रहे हैं. आने वाले समय में जनता इन्हें मध्य प्रदेश और देश की सदन से बाहर करेगी.।
कांग्रेस के इस कदम पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बच रही है और जनता आने वाले समय में उसे सबक सिखाएगी।