ब्रेकिंग
मंदसौर मे फ्रुट पाईजनिंग, फतेगढ़ 500 व्यक्ति बीमार, स्वास्थ्य विगाग एवं प्रशासन तैनात मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं, ग्राम पंचायत सचिवों ... विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का सर्वोपरि विधान है, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंदसौर नगर कालाखेत प... बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गुजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया ... मंदसौर के जागरूक एसपी आनंद ने थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायती 55 मामलों को सुना जिसमे 47 का न... मध्य प्रदेश में लगभग 18,000 स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। मनमानी पर लगेगी रोक,निगर... मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत दो अफीम तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया।

मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित, पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उनको श्रद्धांजलि दी

PM Modi and Rahul Gandhi along with other bigwigs paid tribute on the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 135वीं जयंती है। इस खास अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उनको श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया। लिखा, ‘उनकी जयंती के अवसर पर, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का जनक और संस्थानों का निर्माता कहा। उन्होंने उनको लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर और दूरदर्शी बताया।
राहुल ने एक्स पर लिखा, ‘ आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – ‘हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तंभ हैं और हमेशा रहेंगे।’
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है। दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डटकर उनका मुकाबला किया और आम जनता से कहा – डरो मत!’
उन्होंने आगे लिखा, ‘जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते। जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें। पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा। आधुनिक भारत के निर्माता को सादर नमन।’
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एकता मन और हृदय की होनी चाहिए, एक साथ रहने की भावना होनी चाहिए…पंडित जवाहरलाल नेहरू।’
खड़गे ने आगे लिखा, ‘भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, “हिन्द के जवाहर” की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं।’
उन्होंने जवाहर लाल नेहरू की लिखी किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया का एक अंश ‘साझा’ करते हुए आगे लिखा, “मैं भारतीय जीवन की विविधताओं और विभाजनों, वर्गों, जातियों, धर्मों, नस्लों, सांस्कृतिक विकास के विभिन्न स्तरों से भी पूरी तरह परिचित था। फिर भी मेरा मानना है कि एक ऐसा देश जिसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि लंबी हो और जीवन के प्रति एक समान दृष्टिकोण हो, वह एक ऐसी भावना विकसित करता है जो उसकी अपनी होती है और जो उसके सभी बच्चों पर छा जाती है, चाहे वे आपस में कितने भी भिन्न क्यों न हों… यह भारत की यही भावना थी जिसकी मैं तलाश कर रहा था, बेकार की जिज्ञासा से नहीं, बल्कि इसलिए कि मुझे लगा कि यह मुझे अपने देश और लोगों को समझने की कुंजी दे सकती है, विचार और कार्य के लिए कुछ मार्गदर्शन दे सकती है।”

Copy @Lkhas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     मंदसौर मे फ्रुट पाईजनिंग, फतेगढ़ 500 व्यक्ति बीमार, स्वास्थ्य विगाग एवं प्रशासन तैनात     |     मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं, ग्राम पंचायत सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों के स्थानांतरण की नीति शीघ्र घोषित होगी। इसके अनुसार ही स्थानांतरण किए जाएंगे।     |     विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया     |     यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का सर्वोपरि विधान है, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंदसौर नगर कालाखेत प्रांगण में महासोमयज्ञ में दी आहुतियां     |     बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गुजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     मंदसौर के जागरूक एसपी आनंद ने थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायती 55 मामलों को सुना जिसमे 47 का निराकरण किया और 10 में कार्यवाही के निर्देशित     |     मध्य प्रदेश में लगभग 18,000 स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। मनमानी पर लगेगी रोक,निगरानी समितियों का गठन होगा     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत     |     दो अफीम तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड।     |     मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया।     |