ब्रेकिंग
M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क... अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्... प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उस... मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, ब... अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ... मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाय वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटिय... प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्य... विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया... राहुल गांधी की 'चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता' वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कह...

शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने योग ज़रूरी – श्री मंगुभाई पटेल

भोपाल। मध्यप्रदेश, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन के लिए योग अत्यंत ज़रूरी है। योग सरल है, सभी के लिए हैं। यह व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विशेष प्रयासों से योग अब वैश्विक उत्सव बन गया है। श्री पटेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राजभवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का जम्मू-कश्मीर से लाईव प्रसारण किया गया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है। ऋषि-मुनियों की देन है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। भौतिकवादी जीवनशैली और बदलते खान-पान के दौर में हमें योग के साथ अपने खान-पान, आचार-विचार पर भी विशेष ध्यान देना ज़रूरी है। उन्होंने मोटे अनाज, व्यायाम, पर्याप्त पानी और भरपूर नींद को स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक बताया। श्री पटेल ने 40 वर्ष की आयु तक मन को भाने वाले और 40 वर्ष के बाद शरीर को भाने वाले खान-पान को अपनाने की सलाह दी।

योग की विभिन्न मुद्राओं का हुआ अभ्यास

राज्यपाल श्री पटेल ने सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं में भाग लिया। उन्होंने बैठकर, पीठ के बल लेटकर, पेट के बल लेटकर, खड़े होकर किए जाने वाले आसन किए। राज्यपाल श्री पटेल के साथ करीब 150 व्यक्तियों ने सामूहिक रुप से ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन किए। आसनों के बाद कपालभाति, नाड़ीशोधन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, आदि प्राणायाम किए। क्लैपिंग एवं लाफिंगथेरेपी के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम का समापन हुआ। योग गुरु राजीव जैनत्रिलोक ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल का सामूहिक योग कार्यक्रम के पूर्व बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के योग संकाय के छात्रों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव उमाकांत भार्गव, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, परिजन और बच्चे शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश     |     प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव     |     मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा     |     अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश     |     मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना     |     मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाय वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटियों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा धरदबोचा गया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्यप्रदेश हर परिस्थिति में केन्द्र के साथ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |     राहुल गांधी की ‘चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता’ वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों का उद्देश्य चुनाव आयोग को बदनाम करना है, जो पूरी तरह से बेतुका है     |