ब्रेकिंग
विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का सर्वोपरि विधान है, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंदसौर नगर कालाखेत प... बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया क... मंदसौर के जागरूक एसपी आनंद ने थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायती 55 मामलों को सुना जिसमे 47 का न... मध्य प्रदेश में लगभग 18,000 स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। मनमानी पर लगेगी रोक,निगर... मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत दो अफीम तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया। प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित-मुख्यमंत्री डॉ. य... किसानों के सशक्तिकरण के लिये मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन की होगी शुरूआत : मंत्री श्री कंषाना

श्रीकृष्ण ने जहां की लीलाएं और जहां पड़े उनके चरण, सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में करेंगे विकसित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ओंकारेश्वर में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर माँ नर्मदा का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। यह यात्रा माँ नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पित थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि “यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे” जो-जो इस ब्रह्माण्ड में है वही सब हमारे शरीर में भी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह परमात्मा हमारे अंदर विद्यमान है, उसी तरह जल माँ नर्मदा में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा यात्रा का समापन हुआ है। यह एक अद्भुत यात्रा थी। उन्होंने श्री दादा गुरुजी को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम इस मृत्यु लोक में अकेले आते हैं और अकेले ही जाते हैं। इस लोक में हमारे कर्म ही होते हैं जो हमें विभिन्न लक्ष्यों तक पहुँचाते हैं। सब अपने कर्मों के अनुसार पुण्य अर्जित करते हैं। इसलिए हम सबको सत्कर्म करने का प्रण लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी-2028 में सिंहस्थ को भव्य बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण से मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इसी तरह “ओंकारेश्वर लोक” का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम भी आने वाले समय में जगमगाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाई जायेंगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जहां लीलाएं की और जहां उनके चरण पड़े, उन सभी देवस्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने सभी धार्मिक नगरों को शराब मुक्त करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इस दिशा में निरंतर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार गौ-पालन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 से ज्यादा गाय खरीदेगा, उसे सरकार द्वारा अनुदान दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुल से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पैदल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह चौहान, सहायक सीईओ  अशोक महाजन सहित अन्य ट्रस्टी गण ने प्रतीक स्वरूप बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र भेंट किया।

नर्मदा समापन यात्रा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल, मान्धाता विधायक नारायण पटेल, ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, महापौर श्रीमती अमृता यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया     |     यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा का सर्वोपरि विधान है, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंदसौर नगर कालाखेत प्रांगण में महासोमयज्ञ में दी आहुतियां     |     बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार     |     मंदसौर के जागरूक एसपी आनंद ने थानों में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायती 55 मामलों को सुना जिसमे 47 का निराकरण किया और 10 में कार्यवाही के निर्देशित     |     मध्य प्रदेश में लगभग 18,000 स्कूलों की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए से अधिक है। मनमानी पर लगेगी रोक,निगरानी समितियों का गठन होगा     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत     |     दो अफीम तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड।     |     मुख्यमंत्री डॉ.यादव का नीमच पहुंचे, वहां से मंदसौर मे चल रहे यज्ञ आयोजन मे शमिल होकर धर्म लाभ लिया।     |     प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में किया जाएगा विकसित-मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     किसानों के सशक्तिकरण के लिये मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन की होगी शुरूआत : मंत्री श्री कंषाना     |