मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को शाम करीब 5.20 से 6 बजे के बीच नेहरू बस स्टैंड के पीछे पुरानी कलाली के पास दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी बजेंसिंह, पिता शिवलाल मीणा, उम्र 29 वर्ष, निवासी श्रीनगर पंचायत नावली, थाना गांधीसागर, जिला मंदसौर को बिना लाइसेंस एवं परमिट के अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। मामले में थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 608/2026 के तहत धारा 34(1) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।