ब्रेकिंग
विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया... राहुल गांधी की 'चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता' वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कह... पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी य... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन गांधी सागर अभयारण्य में 'पावक' और 'प्रभास' 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण... हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्र...

पीएम मोदी ने लिखा, “भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

Former PM Indira Gandhi birth anniversary today, Prime Minister Modi and Kharge remembered her - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें याद किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के जरिए पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं सांसद राहुल गांधी समेत तमाम नेता-कार्यकर्ता शक्ति स्थल पहुंचे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “साहस, शक्ति, समर्पण और संकल्प की पर्याय, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर नमन। इंदिरा गांधी शक्ति और लचीलेपन का प्रतीक थीं। उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बाधाओं को तोड़ा और भारत के भविष्य को आकार दिया। हम इंदिरा गांधी को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता है।”
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, “करोड़ों भारतीय ‘भारत की लौह महिला’ श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे। इंदिरा गांधी आजीवन संघर्ष, साहस और गतिशील नेतृत्व की प्रतीक थीं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।”
इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनकी समाधि स्थल ‘शक्ति स्थल’ पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और भूतपूर्व पीएम को नमन किया।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में 19 नवंबर 1917 को जन्मी इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 तक (हत्या होने तक) देश की प्रथम और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी भारत की दूसरी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री थीं।
31 अक्टूबर 1984 को अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे।

C@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |     राहुल गांधी की ‘चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता’ वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों का उद्देश्य चुनाव आयोग को बदनाम करना है, जो पूरी तरह से बेतुका है     |     पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 16 अधिकारियों को मिला सम्मान     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन     |     गांधी सागर अभयारण्य में ‘पावक’ और ‘प्रभास’ 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया     |     हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल     |     थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा     |     मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |