ब्रेकिंग
विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया... राहुल गांधी की 'चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता' वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कह... पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी य... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन गांधी सागर अभयारण्य में 'पावक' और 'प्रभास' 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण... हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्र...

भोपाल मे 4.12 लाख विद्यार्थियों पर मात्र 11 खेल शिक्षक, प्रदेश 1 लाख 22 हजार सरकारी स्कूलों में 758 खेल शिक्षक, 1742 पद खाली पड़े हुवे

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के 991 प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेंकंडरी स्कूलों में से मात्र दो स्कूलों के पास अपने खेल मैदान है। ऐसा ही हाल खेल शिक्षकों का है। 4.12 लाख विद्यार्थियों पर मात्र 11 खेल शिक्षक है। इन परिस्थितियों में प्रदेश के स्कूलों में खेलों का हाल हो रहा होगा, यह किसी से भी छिपा नहीं है। जिन स्कूलों में खेल मैदान है उनमें महात्मा गांधी व राजा भोज हायर सेकंडरी स्कूल का नाम शामिल है। इनमें से राजा भोज स्कूल का खेल मैदान खस्ता हो चुका है, जिसमें प्रतियोगिताएं कराना संभव नहीं है तो वहीं महात्मा गांधी स्कूल में सीएम राइज के तहत नया भवन बनाया जाना है, जिसके कारण यह भी उक्त प्रतियोगिताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा जिले के 991 स्कूलों में 4.12 लाख विद्यार्थी हैं जिन पर केवल 11 खेल शिक्षक ही हैं। इधर प्रदेश की बात करें तो करीब एक लाख 22 हजार सरकारी स्कूलों में 758 खेल शिक्षक तो हैं, लेकिन इनमें से भी ज्यादातर के पास खेल मैदान नहीं है, जबकि खेलकूद शिक्षकों के 1742 पद खाली पड़े हैं। यह स्थिति तब है जब राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत खेल को अनिवार्य किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग खेल पर सलाना छह करोड़ रुपये बजट खर्च करता आ रहा है तब भी स्कूलों में खेल मैदान, खेल शिक्षक के साथ-साथ कोई संसाधन नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद अभी हाल में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का खेलकूद का सामान बांटा गया, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं हैं। विद्यार्थियों के अनुपात के हिसाब से स्कूलों में खेलकूद के सामान उपलब्ध नहीं है। सरोजनी नायडू कन्या उमावि में पहली से 12वीं तक करीब 1400 विद्यार्थी हैं। खेल शिक्षक भी हैं, लेकिन खेलकूद का सामान पर्याप्त नहीं है। इस कारण से सभी छात्राएं एक साथ नहीं खेल पाती हैं। स्कूल में जूडो, खो-खो, बालीवाल, ताइक्वांडो, हाकी, क्रिकेट खेल ही खिलाए जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल राजा भोज स्कूल का है। जहां का खेल मैदान बदहाल है और शिक्षक भी नहीं हैं। राजीव गांधी हाईस्कूल में भी खेल मैदान बदहाल है और शिक्षक भी नही हैं। इस कारण विद्यार्थियों को खेल का प्रशिक्षण नहीं दिया जाता। खेलकूद का सामान भी नहीं है। शासकीय उमावि जहांगीराबाद और शासकीय उमावि बागसेवनिया में खेलकूद के शिक्षक भी नहीं हैं और खेलकूद के सामान भी नाममात्र का है। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी का कहना है कि स्कूलों में खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए बजट जारी किया गया है। साथ ही खेल शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
ज्ञात हो विगत वर्ष खेल शिक्षक भर्ती मांग को लेकर बंशीलाल राठौर प्रदेश अध्यक्ष बी.पी.एड संघ मध्यप्रदेश के बेनर तले विदिशा से भोपाल तक पैदल यात्रा निकाली गई थी जिसमे बीपीएड, डीपीएड,एमपीएड आदी डिप्लामो डिग्रीधारी खेल प्रशिक्षक बेरोजागारों ने भोपाल मे धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से वैकेन्सी निकालने की मांग की गई थी। संघ के प्रदेश प्रभारी विष्णु लववंशी ने खेल षिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने की मांग की गई। महासचिव भीम जाट दिपक सर ने खेल पदो की बढ़ोत्री नही हुई तो संघ द्वारा पुनःआंदौलन करने जैसी बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |     राहुल गांधी की ‘चुनाव आयोग की निष्पक्षता से समझौता’ वाली टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आयोग ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों का उद्देश्य चुनाव आयोग को बदनाम करना है, जो पूरी तरह से बेतुका है     |     पीएम मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक को सॉइल कार्ड, हर घर जल और पीएम आवास जैसी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए सम्मानित किया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 16 अधिकारियों को मिला सम्मान     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन     |     गांधी सागर अभयारण्य में ‘पावक’ और ‘प्रभास’ 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया     |     हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल     |     थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा     |     मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |