ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन गांधी सागर अभयारण्य में 'पावक' और 'प्रभास' 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण... हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्र... मंदसौर मे फ्रुट पाईजनिंग, फतेगढ़ 500 व्यक्ति बीमार, स्वास्थ्य विगाग एवं प्रशासन तैनात मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं, ग्राम पंचायत सचिवों ... विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया

“बीते 10 वर्षों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली।/भुवनेश्वर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, आपका स्नेह आशीर्वाद मेरे साथ रहता है। मैं सभी का निजी तौर पर आभार करता हूं। आपको थैंक यू भी बोलना चाहता हूं। वो इसलिए क्योंकि आपकी वजह से मुझे दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा रखने का मौका मिलता है। बीते दस साल में मेरी दुनिया के अनेक लीडर से मुलाकात हुई है। अपने देश के भारतीय डाइस्पोरा की बहुत प्रशंसा करता हूं। इसका एक बड़ा कारण वो सोशल वैल्यूज हैं जो आप सभी वहां की सोसाइटी में दिखाते हैं। हम सिर्फ मदर ऑफ डेमोक्रेसी ही नहीं हैं बल्कि जीवन का हिस्सा हैं।
पीएम मोदी ने प्रवासियों के दिलों में धड़कते भारत की बात की। बोले, भारतीय हर जगह जुड़ जाते हैं, हमें विविधता सिखानी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही इससे चलता है। इसलिए भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां की सोसाइटी से जुड़ जाते हैं। जहां जाते हैं, वहां के नियमों और परम्पराओं की इज्जत करते हैं। देश की सेवा करते हैं। विकास में योगदान करते हैं। इनके बीच हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है। हम भारत की हर खुशी में खुश होते हैं। उत्सव मनाते हैं। 21वीं सदी का भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, जिस गति से विकास के काम हो रहे हैं, वह अभूतपूर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की बात कही। बोले, “यह समय उत्सव का है। हम महाकुंभ, मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल जैसे पर्वों के बीच एकत्र हुए हैं, जो हमारे समाज की विविधता और एकता को प्रदर्शित करते हैं।”
उन्होंने याद दिलाया कि 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और तब से यह दिन विशेष रूप से मनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना करते हुए कहा, “ओडिशा की भूमि पर कदम-कदम पर संस्कृति का प्रतीक देखने को मिलता है। यह भूमि हमारे सम्राट अशोक की शांति की धरोहर को संजोए हुए है। ओडिशा का यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व हमें शांति, विकास और वैश्विक समृद्धि की दिशा में प्रेरित करता है।”
प्रधानमंत्री ने भारत के विकास की गति पर जोर देते हुए कहा, “बीते 10 वर्षों में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह अभूतपूर्व सफलता है और हम आगे बढ़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।”
उन्होंने कहा, “आज भारत का चंद्रयान अपनी सफलता की ओर बढ़ रहा है, हम नवीकरणीय ऊर्जा, मेट्रो, बुलेट ट्रेन, और मेड इन इंडिया उत्पादों के साथ प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं। यह सभी कारक भारत के वैश्विक प्रभाव को मजबूत कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “भारत की सफलता को अब दुनिया देख रही है और हमारे विकास की दिशा का सम्मान किया जा रहा है। हमारा देश न केवल अपने मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाता है, बल्कि वैश्विक दक्षिण की आवाज भी बनता है।”
कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, शोभा करांदे, कीर्ति वर्धन सिंह, ओडिशा सरकार के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और अन्य मंत्रीगण, सांसद तथा विधायकों सहित हजारों प्रवासी भारतीय उपस्थित थे। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को ध्यान में रखकर शुरू की गई स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चली और तीन सप्ताह तक कई पर्यटक स्थलों तक जाएगी।

Copy @khas Khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत, नेशनल सिविल सर्विस डे के अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 16 अधिकारियों को मिला सम्मान     |     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन     |     गांधी सागर अभयारण्य में ‘पावक’ और ‘प्रभास’ 2 चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है     |     मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जावद में सांदीपनि विद्यालय सहित 785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया     |     हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल श्री पटेल     |     थाना शामगढ अन्तर्गत वृद्ध महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने किया खुलासा     |     मंदसौर में गांधीसागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहां चीतों को बसाया जा रहा -मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर मे फ्रुट पाईजनिंग, फतेगढ़ 500 व्यक्ति बीमार, स्वास्थ्य विगाग एवं प्रशासन तैनात     |     मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं, ग्राम पंचायत सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों के स्थानांतरण की नीति शीघ्र घोषित होगी। इसके अनुसार ही स्थानांतरण किए जाएंगे।     |     विधायक विष्णु खत्री व महापौर श्रीमती मालती राय ने भूमिपूजन किया और शिलापट्टिका का अनावरण भी किया     |